ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 5 (2017)
उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं उनकी शैक्षिक उपलब्धि में सम्बन्ध : एक अध्ययन
Authors
दीपा पुनेठा, कविता मित्तल, डॉ० सपना शर्मा
Abstract
शिक्षा मानव जगत की धरोहर है जिससे समाज के विकास की सही दिशा व दशा निर्धारित की जाती है। शिक्षा मनुष्य में आत्मविश्वास उत्पन्न करने वाला एक प्रमुख कारक है। आत्मविश्वास व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण पहलू है। आत्मविश्वास व्यक्ति के उस व्यवहार से सम्बन्धित है जिससे वह किसी अन्य व्यक्ति की उपस्थिति या बाहरी वातावरण के बिना स्वयं को सकारात्मक रूप से निर्देशित कर सके। वर्तमान समय में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखने का मिल रही है। आज का विद्यार्थी सफलता तो प्राप्त करना चाहता है पर इस सफलता की प्राप्ति के लिए वह आशंकित रहता है, जिसका कारण उसमें आत्मविश्वास की कमी है। अभिप्रेरणा तथा उचित शैक्षिक, सामाजिक वातावरण द्वारा विद्यार्थियों के आत्म विश्वास में वृद्धि की जा सकती है। विद्यार्थियों का आत्म विश्वास उनके विद्यालय में उच्च शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त करने में सहायक होता है, साथ ही आत्मविश्वास द्वारा विद्यार्थियों की असफलता और निम्न शैक्षिक उपलब्धि की समस्या को सुलझाया जा सकता है।
Download
Pages:1066-1070
How to cite this article:
दीपा पुनेठा, कविता मित्तल, डॉ० सपना शर्मा "उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं उनकी शैक्षिक उपलब्धि में सम्बन्ध : एक अध्ययन". International Journal of Academic Research and Development, Vol 2, Issue 5, 2017, Pages 1066-1070
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
