Logo
International Journal of
Academic Research and Development

Search

ARCHIVES
2025 ISSUES
VOL. 2, ISSUE 4 (2017)
रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का समीक्षात्मक अध्ययन
Authors
डाॅं0 प्रमिला सिंह
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का समीक्षात्मक अध्ययन पर आधारित है। शिक्षा जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया के अन्तर्गत बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि को प्रभावशाली बनाना इसका प्रमुख लक्ष्य है। साधारणतः शैक्षिक उपलब्धि का अर्थ ज्ञान प्राप्त करना एवं कौशल का विकास करना है। इसका आंकलन एक शैक्षिक वर्ष में परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, शिक्षकों द्वारा करायी गयी शैक्षिक क्रियाओं के आधार पर या दोनों माध्यमों से किया जाता है। अनुसंधान के परिणामों से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि शोध क्षेत्र के न्यादर्श में चयनित शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धि में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया।
Download
Pages:674-677
How to cite this article:
डाॅं0 प्रमिला सिंह "रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् शहरी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का समीक्षात्मक अध्ययन". International Journal of Academic Research and Development, Vol 2, Issue 4, 2017, Pages 674-677
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.