Logo
International Journal of
Academic Research and Development

Search

ARCHIVES
2025 ISSUES
VOL. 2, ISSUE 3 (2017)
नव माध्यमों में समाचार: उपयोग एवं प्रभाव का अध्ययन (रायपुर संभाग के विशेष संदर्भ में)
Authors
राकेश कुमार पाण्डेय, डाॅ0 नरेंद्र त्रिपाठी
Abstract
नव माध्यम पत्रकारिता का ऐसा सशक्त माध्यम है जो हमारे जीवन की विविधताओं, नित्य नूतनताओं और दैनिक घटनावलियों, प्रसंगावलियों को अति शीघ्र प्रस्तुत करने की अतुल क्षमता रखता है। इक्कीसवीं सदी का जीवन जितना घटना बहुल और वैचित्र्य विरोधमूलक है, उसे सही रूप में प्रस्तुत, पुनरूप्रस्तुत, प्रभावित व समासित करने के लिए नवमाध्यम एक अमोघ अस्त्र भी है और जीवंत माध्यम भी। वस्तुतरू यही वह माध्यम है जिसके अंतर्गत हम वैश्विक जीवन से संयुक्त होते हैं। आज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व्यस्तता प्रधान जीवन में समाचार हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। जिस तरह शारीरिक भूख शांत करने के लिए भोजन जरूरी है, ठीक उसी प्रकार मानसिक तृप्ति के लिए नवमाध्यम अनिवार्य हो गया है, ऐसा प्रतीत होता है। जनसंचार माध्यमों में हाल के कुछ वर्षों में एक क्रांति का उदय हुआ है जिसे सूचना क्रांति का नाम दिया जाता है। इन जनमाध्यमों में क्रांति के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी क्रांति आई है। इस संदर्भ में मार्शल मैकलुहान का यह कथन कि ‘सूचना क्रांति की बदौलत एक दिन पूरी दुनिया गांव में तब्दील हो जाएगी’ अक्षरशरू सत्य प्रतीत होता है। विज्ञान व तकनीकी विकास के परिणामस्वरूप नवमाध्यम आधारित संचार प्रक्रिया में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है।
Download
Pages:282-286
How to cite this article:
राकेश कुमार पाण्डेय, डाॅ0 नरेंद्र त्रिपाठी "नव माध्यमों में समाचार: उपयोग एवं प्रभाव का अध्ययन (रायपुर संभाग के विशेष संदर्भ में)". International Journal of Academic Research and Development, Vol 2, Issue 3, 2017, Pages 282-286
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.