ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 3 (2017)
छत्तीसगढ़ में समाचार चैनलों का क्रमिक विकास: एक अध्ययन
Authors
राजेश कुमार, डॉ0 शाहिद अली
Abstract
देश में समाचार चैनलों का विकास 1990 के बाद नई उदारीकरण की नीति के बाद हुआ। हांगकांग की कंपनी हैचिसन वैमपाओ ने भारतीय उपमहाद्वीप को कवर करने वाले उपग्रह में कुछ ट्रांसपोंडर खरीदे और भारत में मीडिया कारोबार को फैलाने के लिए हरियाणा के उद्योगपति सुभाषचंद्र गोयल के साथ पार्टनरशिप की। 1992 में देश सैटेलाइट टेलीविजन एशिया टेलीविजन रिजन (STAR) के पांच निजी चैनलों की शुरूआत हो गई। लेकिन चौबीसो घंटे समाचार दिखाने वाले चैनल की शुरूआत 1998 में स्टार-एनडीटीवी से हुई। राष्ट्रीय समाचार चैनल की शुरुआत के कुछ साल बाद ही क्षेत्रीय समाचार चैनल भी शुरू होने लगे। छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट समाचार चैनल ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की शुरूआत 2002 में हुई। 2002 से दूरदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा भी क्षेत्रीय समाचारों की बुलेटिन प्रसारित किए जाने लगे। 2003 में सहारा समय ने भी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ नाम से क्षेत्रीय समाचार चैनल शुरू कर दिया। 2008 के बाद प्रदेश में समाचार चैनलों का विकास काफी तेजी से हुआ है। करीब एक दर्जन सैटेलाइट समाचार चैनल, तीन केबल नेटवर्क एवं सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार चैनलों के ब्यूरो अथवा संवाददाता यहां कार्य कर रहे हैं।
Download
Pages:275-279
How to cite this article:
राजेश कुमार, डॉ0 शाहिद अली "छत्तीसगढ़ में समाचार चैनलों का क्रमिक विकास: एक अध्ययन". International Journal of Academic Research and Development, Vol 2, Issue 3, 2017, Pages 275-279
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
